एटा, अप्रैल 5 -- एटा। भारतीय जनता पार्टी से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा प्रशिक्षण अभियान के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को बताया गया। प्रशिक्षकों का मूल उद्देश्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय निर्माण के लिए प्रेरित करना, स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भर बनाना ही पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य कभी सत्ता हासिल करना नहीं रहा है। विक्रांत माधोरिया ने कहा कि सत्ता तो आती जाती रहती हैं। असली उद्देश्य ऐसे कार्यकर्ताओं को निर्माण करना है। जिला महामंत्री सुशील गुप्ता ने कहा कि इस समय भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। देश की ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। इस समय पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ताओं की संख्या लगभग 14 करोड़ है।श्रीराम मंडल की ओर से आयोजित हुए प्रशिक्षण समा...