बदायूं, मई 1 -- राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता शुक्रवार एक मई से तीन मई तक बदायूं जनपद के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत, आयुक्त एक मई को दोपहर 12.30 बजे बरेली से प्रस्थान कर बदायूं पहुंचेंगे। वे एक और दो मई को जनपद में आयोजित विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में मुख्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। इस प्रवास के दौरान उनका रात्रि विश्राम पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सुनिश्चित किया गया है। दौरे के अंतिम दिन, तीन मई को सायं चार बजे वे अपने शासकीय वाहन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...