दो दिवसीय प्रवास के दौरान कैंट कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष
रामगढ़, जून 30 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला के दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास के दूसरे दिन खूंटी जिले के पूर्व विधायक एवं भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा का रामगढ़ कैंट मंडल कार्यालय में आगमन हुआ। मंडल अध्यक्ष सुशांत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित इस विशेष बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने को लेकर गहन मंथन किया गया। इस दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने और जनसंपर्क अभियान को गति देने पर बल दिया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती एवं आगामी गतिविधियों के सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। श्री मुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.