बांका, फरवरी 26 -- बौंसी, निज संवाददाता। आचारज मोहल्ला स्थित मां भगवती स्थान, बौंसी में आयोजित दो दिवसीय 108 अखंड संकीर्तन युगल महामंत्र का भव्य आयोजन बुधवार को हवन एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हो गया। यह धार्मिक अनुष्ठान आचार्य श्री धीरज शास्त्री के सानिध्य में विधिवत संपन्न कराया गया। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। इस अवसर पर एक दर्जन से अधिक देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा। समापन दिवस पर लगातार कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया, वहीं कलाकारों द्वारा प्रस्तुत रामलीला ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूजा-अर्चना के उपरांत संध्या समय वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन किया गया तथा बैंड-बाजे के सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.