प्रयागराज, जून 27 -- प्रयागराज। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को प्रयागराज आएंगे। निजी वायुयान से दोपहर 12:15 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर आएंगे। दोपहर 1:30 बजे अशोक नगर स्थित एक होटल में पत्रकारों को दौरे का विवरण देंगे। शाम पांच बजे सपा विधायक बिजमा यादव के अशोक नगर स्थित आवास पर जाएंगे। शाम 5:30 बजे करेली में सैयद इफ्तेखार हुसैन के आवास पर जाएंगे। सोमवार सुबह 11 बजे सिविल लाइंस के एक होटल में विजय इंडिया बैठक में शिरकत करेंगे। शाम तीन बजे अलोपीबाग में विधायक संदीप पटेल के आवास जाएंगे। शाम चार बजे प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। यह भी पढ़ें- अखिलेश के जन्मदिन पर पौधरोपण की तैयारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...