गोरखपुर, मई 15 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर आएंगे। अपराह्न 3.25 बजे प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। उसके बाद महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल गोड़धोइया नाले के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण करेंगे।

गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट का निरीक्षण इस परियोजना के जून माह में इसके लोकार्पण की तैयारियां चल रही हैं। करीब 9.25 किलोमीटर लंबे इस नाले के बन जाने से तकरीबन आधे महानगर को जलभराव की समस्या से राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार अपराह्न गोड़धोइया नाला प्रोजेक्ट का निरीक्षण कर एसटीपी पर जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे के पूर्व गुरुवार को कमिश्नर अनिल ढींगरा ने निरीक्षण कर तैयारियों का जाएजा लिया।

जल निगम की परियोजना उप्र जल निगम (नगरीय) ने 495.24 करोड़...