औरंगाबाद, फरवरी 13 -- गोह, संवाद सूत्र गोह प्रखंड में प्रस्तावित दो दिवसीय देवकुंड महोत्सव को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को बीडीओ राजेश कुमार दिनकर और बीईओ अशोक कुमार ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। उन्होंने आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि 16 एवं 17 फरवरी को महोत्सव का आयोजन होगा। कार्यक्रम में काराकाट और औरंगाबाद संसदीय क्षेत्र के सांसद, बिहार विधान परिषद के सभापति सहित कई विधायक और एमएलसी शामिल होंगे। जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...