बेगुसराय, मार्च 22 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। दो दिवसीय किउल कबड्डी प्रीमियर लीग मैच सीजन-4 टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर रविवार को गढ़हरा स्थित हिन्दुस्तान फील्ड में खेल प्रेमियों की बैठक समाजसेवी गोपीनाथ साह की अध्यक्षता में हुई। निर्णय उपरांत संयोजक अमित ठाकुर ने कहा कि आगामी 4 व 5 अप्रैल को डे एंड नाइट कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन होगा। इसमें पुरुष वर्ग की कुल आठ टीमों का कॉर्डिनेशन विपुल कुमार और गुलशन कुमार करेंगे। महिला वर्ग की चार टीम को मिथिलेश कुमार कॉर्डिनेट करेंगे। इस बैठक में साहित्यकार संजीव फिरोज, मनीष कुमार, प्रमोद सिंह, गुलशन कुमार, शिवराम सिंह, रंजीत कुमार पासवान, विजय कुमार, मिथिलेश कुमार, दिनकर कुमार आदि शामिल हुए। अध्यक्ष श्री साह ने सभी सदस्यों और बुद्धिजीवियों को इस खेल कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग देने क...