अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन-न्यूट्री सीरियल्स घटक योजनान्तर्गत दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी स्थित कृषि कक्ष में 11 फरवरी पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित किया जाएगा। उप कृषि निदेशक चौ.अरूण कुमार ने यह जानकारी दी। सिंचाई बंधु की बैठक आज अलीगढ़। सिंचाई बंधु की बैठक मंगलवार 10 फरवरी को जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह की अध्यक्षता में पूर्वान्ह 11 बजे से विकास भवन स्थित सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता एवं सचिव सिंचाई बन्धु ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...