शामली, जनवरी 27 -- मेरा युवा भारत शामली के तत्वावधान में अर्पण पब्लिक स्कूल, थानाभवन में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कबड्डी, दौड़ एवं लंबी कूद की बालक व बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं कराई गईं, जिनमें जिले भर से आए खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कांधला ब्लॉक की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि कैराना ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। बालक वर्ग में कांधला ब्लॉक की टीम प्रथम तथा थानाभवन ब्लॉक की टीम द्वितीय स्थान पर रही। दौड़ प्रतियोगिता में 1000 मीटर बालक वर्ग में थानाभवन ब्लॉक के अर्पण पब्लिक स्कूल के छात्र उवेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 500 मीटर बालिका वर्ग में अर्पण पब्लिक स्कूल की आस्था ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि द्वितीय स्थान पर का...