अमरोहा, मार्च 22 -- मेरा युवा भारत (नेहरू युवा केन्द्र अमरोहा) के संयोजन में 20 एवं 21 मार्च को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन नेहरू स्मारक इण्टर कॉलेज, रजबपुर अमरोहा में किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला युवा अधिकारी निशांत रौतेला के निर्देशन तथा जिला आयुक्त भारत स्काउट एवं गाइड अमरोहा अजय कुमार के सहयोग से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक वीरेन्द्र सिंह द्वारा कबड्डी एवं वॉलीबॉल खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह एवं विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त अध्यापक सूरज सहाय शर्मा रहे। मौसम खराब होने के कारण 20 मार्च को केवल इण्डोर बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन संभव हो पाया। प्रतियोगिता परिणामवॉलीबॉल (युवा वर्ग)विजेता - पपसरी खादर, धनौराउपविजेता - नवादा गजरौला (शिव इ...