साहिबगंज, अप्रैल 26 -- बोरियो, प्रतिनिधि। बोरियो मदरसा नूरुल होदा मैदान में बनात की ओर से दो दिवसीय इस्लाही कांफ्रेन्स जलसा का आयोजन किया गया। शुक्रवार देर रात तक झारखंड एवं अन्य राज्यों के मशहूर मौलानाओं ने तकरीर के माध्यम से सच्चाई पर चलने, झूठ एवं बुरे कामों से बचने, औरतों को पर्दे में रहने, अपने पतियों की इज्जत करने, दिन व इस्लाम के रास्ते पर चलने, मोबाइल का गलत इस्तेमाल से बचने, पड़ोस में रहने वाले गरीबों का ख्याल रखने, अमन चैन व आपस में मिलजुलकर रहने की नसीहत दी। इधर पुलिस प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सुरक्षा को लेकर पुलिस बल तैनात की गई थी। यह भी पढ़ें- मदरसा नुरुल इस्लाम की प्रबंध समिति को हरी झंडी इस मौके पर जलसा कमिटी के अध्यक्ष जहांगीर अंसारी, सचिव मुजफ्फर अंसारी, रिजवान अंसारी, गफ्फार अंसारी, मौलाना खुर्शीद आलम, कौसर फैजी, कुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.