सिमडेगा, अप्रैल 19 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।प्रखंड के बोकबा गांव में आयोजित दो दिवसीय जनजातीय एवं लोक नृत्य महोत्सव का समापन रविवार को किया गया। संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की सौजन्य से कला संस्कृति विकास योजना के तहत ग्राम बोकबा के चल रहे सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिला के गणमान्य लोग उपस्थित थे। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उस्ताद बिस्मिल ख़ां युवा पुरस्कार से सम्मानित नागपुरी लोक कलाकार जगदीश बड़ाईक उपस्थित थे। कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोक कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। आखरा रसिका के कलाकारों ने खड़िया जनजाति नृत्य प्रस्तुत किया। छोटू सिंह एवं साथियों ने झूमईर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। रांची के हीरा नागपुर सांस्कृतिक कला मंच ने जनानी झूमर लोक नृत्य प्रस्तुत किया। न्यू झा...