बहराइच, फरवरी 26 -- बहराइच। भारत की जनगणना-2027 के प्रारम्भिक तैयारियो, जनगणना कार्यों को सुव्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित 02 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। लखनऊ से विषय विशेषज्ञों द्वारा पॉवर प्वाईन्ट प्रिजेन्टर के माध्यम से व्यवहारिक एवं तकनीकी जानकारी प्रदान की गई। सत्र के अन्त में कम्प्यूटर, लैपटाप व मोबाइल के माध्यम से प्रशिक्षणार्थियों से अभ्यास भी कराया गया। प्रशिक्षण के दौरान राज्य स्तरीय प्रशिक्षणकर्ता महेश गुप्ता व जिला प्रभारी जनगणना बहराइच अमन कुमार श्रीवास्तव द्वारा भारत की जनगणना-2027 के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...