मोतिहारी, अप्रैल 24 -- मोतिहारी। रोशनाई फाउंडेशन, मोतिहारी की ओर से तीसरा दो दिवसीय चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल का उद्घाटन शुक्रवार को गांधी ऑडिटोरियम में हुआ। कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष पवन राज, पत्रकार सतीश कुमार मिश्र, डॉ. अतुल कुमार, धर्मेंद्र कुमार स्वर्णकार, फिल्मकार जिया हसन, रोशनाई फाउंडेशन के अध्यक्ष अनिल वर्मा, सचिव गुलरेज शहजाद, फाउंडेशन की ट्रस्टी एवलिन प्रकाश एवं अभय अनंत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद देश भर से आई 93 लघु फिल्मों में से प्रदर्शन के लिए चयनित दस फिल्मों की स्क्रीनिंग हुई। उसके बाद सिनेमा का इतिहास, सिनेमा निर्माण एवं उद्देश्य पर वार्ता आयोजित हुई। वार्ता के वार्ताकार - फिल्मकार एवं फिल्म समीक्षक द्वय जिया हसन और डॉ. कुमार विमलेंदु थे। वार्ताकार द्वय ने विषय को बहुत ही स...