मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। रोशनाई फाउंडेशन, मोतिहारी के तत्वावधान में तीसरा "चंपारण ड्रामा एंड शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल" 24 व 25 अप्रैल 2026 को गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित है। इस दौरान, देश भर से आई लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग होगी, साथ ही दो एकल नाटकों का मंचन है। 24 अप्रैल को हरिशंकर परसाई की रचना "वैष्णव की फिसलन" का मंचन होगा। इस नाटक का रूपांतरण राजेश कुमार ने किया है और निर्देशन अंज़ारूल हक का है। मंच पर बतौर अभिनेता आदिल रशीद होंगे। वहीं, 25 अप्रैल को "आखरी पाती" नामक एकल नाटक का मंचन होगा। इस नाटक के लेखक , निर्देशक और अभिनेता भोजपुरी फिल्मों के प्रख्यात अभिनेता मनोज सिंह टाइगर हैं। इस नाटक का संवाद अनादि सूफी का है। कार्यक्रम में अभिनेता पारितोष त्रिपाठी और मनोज सिंह टाइगर, पंकज झा कश्यप, बुल्लू कुमार , फिल्मकार व फ़िल्म समीक्षक ज़िय...