आजमगढ़, मार्च 1 -- आज़मगढ़,संवाददाता। डीएवी पीजी कालेज के सेमिनार हाल में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंघान परिषद के तत्वावधान में दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन आगामी 27 एवं 28 मार्च को किया जायेगा। जिसमें राष्ट्रीय स्तर के विद्वान प्रोफेसर और शोधार्थी 'पूर्वी उत्तर प्रदेश के बुनकर समुदाय पर जीएसटी सुधारों का सामाजिक एवं आर्थिक प्रभाव' विषय पर अपने विचारों रखेंगे इसके साथ शोधपत्रों के द्वारा समाज के इन कामगारों के जीवन और शासकीय प्रभावों के असर का वैचारिक मूल्यांकन करेंगे। उक्त आशय की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक इतिहास विभाग के प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...