हरिद्वार, जुलाई 28 -- शांतिकुंज में मंगलवार से दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा पर्व का शुभारंभ श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच हुआ। प्रातःकाल माँ गायत्री की आरती, ध्यान साधना एवं सामूहिक उपासना के साथ पर्व का शुभारंभ हुआ। वहीं विश्व कल्याण और सर्वे भवन्तु सुखिनः की मंगलकामना से 24 घंटे के अखंड गायत्री महामंत्र जप में देश-विदेश से आए एक हजार से अधिक साधकों ने सहभागिता की। इस अवसर पर साधकों को संबोधित करते हुए देवसंस्कृति विवि के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पण्ड्या ने कहा कि जन्मशताब्दी वर्ष-2026 पं. श्रीराम शर्मा आचार्य एवं माता भगवती देवी शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का महाअभियान है। यह भी पढ़ें- Guru Purnima 2026: 30 जुलाई को गुरु पूर्णिमा पर गुरु पूजा के साथ जरूर करें ये 4 काम यह उनके आदर्शों को जीवन में उतारते हुए व्यक्ति, परिव...