मैनपुरी, नवम्बर 22 -- युवा कल्याण विभाग के तत्वाधान में शनिवार को दो दिवसीय खेल स्पर्धा का शुभारंभ हो गया। मुख्य अतिथि व भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत व ब्लॉक प्रमुख सत्यपाल सिंह यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि युवा हमारी सबसे बड़ी शक्ति हैं। खेल न केवल शरीर को सशक्त बनाता है बल्कि अनुशासन, नेतृत्व व टीम भावना भी विकसित करता है। सरकार का उद्देश्य है कि गांव-गांव से खेल प्रतिभाएं निकलकर प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। स्पर्धा के पहले दिन एथलेटिक्स, कबड्डी, बॉलीबाल व कुश्ती प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। 1500 मीटर सीनियर वर्ग में पारस ने प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर जूनियर वर्ग में शीलू ने पहला स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर सीनियर बालिका वर्ग में डोली बघेल ने प्रथम स्थान पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.