मिर्जापुर, मार्च 1 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। श्रीमती इंदिरा गांधी राजकीय पीजी कालेज में आयोजित दो दिवसीय प्रतियोगिता शनिवार को विजयी खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण के साथ समाप्त हो गई। खेलकूद प्रतियोगिता में वीरेंद्र और साक्षी ऑल चैम्पियन रहे। मुख्य अतिथि व कालेज के प्राचार्य डॉ.अजीत प्रताप सिंह ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किए। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व कालेज के प्राचार्य डॉ.अजीत प्रताप सिंह ने कहाकि अनुशासन, परिश्रम और टीम भावना ही सफलता की कुंजी है। इसके बगैर सफलता नहीं मिलती है। क्रीड़ा प्रभारी डा. शिवधर सिंह ने अंत में आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यार्थियों ने जिस ऊर्जा और समर्पण के साथ भागीदारी की वह सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. देवेंद्र नाथ गिरी ने किया। आयोजन समिति में डॉ राम प्रकाश पा...