गंगापार, जनवरी 21 -- तहसील क्षेत्र के गुनईगहरपुर गांव स्थित दंडी स्वामी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक समारोह में खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया, जिसे स्कूल बच्चों ने जमकर धमाल मचाया। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़ एक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित लोगों की वाहवाही लूटी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्रकूट से पहुंचे गुढ़ेश्वर सेवा संस्थान के अध्यक्ष बाल व्यास ने कहा कि बच्चों में किसी प्रकार छल कपट नहीं होता। लड़ने- झगड़ने के बाद एक दूसरे के साथ हो लेते हैं। विशिष्ट अतिथि शुक्लपुर इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य कृष्ण चन्द्र शुक्ल व प्रबंधक निर्मल चन्द्र शुक्ल ने कहा कि धन्य हैं, इस विद्यालय के संस्थापक जिन्होंने इस शिक्षा का केन्द्र इस इलाके में खोल कर सभी को रोशन करने का काम किया है। खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगि...