दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
पिथौरागढ़, फरवरी 22 -- पिथौरागढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक व खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ नोडल प्रधानाचार्य दर्शन सती व अस्कोट आईटीआई के प्रधानाचार्य कविन्द्र सिंह कन्याल ने दीप जलाकर किया। इस दौरान आईटीआई पिथौरागढ़ व जाखपुरान के प्रशिक्षार्थियों ने बीच केरम, शतरंज, बॉलीबॉल, बैटमिंटन व म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दर्शन सती ने किया। कार्यक्रम में समस्त कार्यदेशक, अनुदेशक व ऑफिस स्टाफ मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.