मुंगेर, मार्च 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मनरेगा मैदान नौवागढ़ी में कृषि विभाग की ओर से आयोजित दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला मंगलवार को संपन्न हो गया। मेला को लेकर नौवागढ़ी में काफी चहल-पहल रही। मेला में लगाए गए आधुनिक कृषि यंत्र आकर्षण का केन्द्र बना रहा। किसानों को जागरूक करने के लिये कई सटॉल लगाए गए। जिसमें किसानों को आधुनिक खेती की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक अभियंत्रण ई. अशोक कुमार ने किसानों को कृषि यंत्र के माध्यम से बेहतर खेती कैसे किया जाए, इस संबंध में दो दिनों तक विस्तार से जानकारी दी। इंर्.अशोक कुमार ने बताया कि कृषि यंत्र के उपयोग से खेती में लागत कम और उत्पादन अधिक होता है। -----91 प्रकार के कृषि यंत्र योजना में शामिल, 40 से 80 प्रतिशत का अनुदान:जिला कृषि पदाधिकारी सुष्मिता ने बताया कि मेला में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल...