बेगुसराय, दिसम्बर 17 -- सिंघौल, निज संवाददाता। जिला कृषि कार्यालय परिसर में लगाया गया दो दिवसीय कृषि मेला बुधवार को संपन्न हो गया। जिला कृषि अधिकारी अभिषेक रंजन ने बताया कि किसान मेला में किसानों व अन्य संबद्ध के द्वारा 29 स्टॉल के माध्यम से कृषि उत्पाद, विभिन्न योजनाओं व आधुनिक कृषि प्रणाली से संबंधित जानकारी साझा की गई थी। मेला सह प्रदर्शनी में प्रदर्श लाने वाले कुल 151 कृषकों को प्रशस्ति पत्र दिया गया। इनमें से 42 कृषकों को प्रथम,19 कृषकों को द्वितीय, और 4 कृषकों को तृतीय एवं 46 कृषकों को सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया। दो दिवसीय किसान मेला में जिले भर के एक हजार से अधिक किसानों ने लाभ उठाया। खासकर किसानों को पारंपरिक खेती से अलग हटकर जिले के विभिन्न भागों में चल रही खेती व उसके तकनीक को समझने में भी मदद मिली। मौके पर उप निदेशक वामेती उ...