कटिहार, जनवरी 4 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड मुख्यालय स्थित हजरत बाबा बाला शाह की मजार पर शनिवार को दो दिवसीय सालाना उर्स का आगाज अकीदत और परंपरा के साथ हुआ। कड़ाके की ठंड के बावजूद बाबा के दर पर चादरपोशी के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। शनिवार सुबह मजार परिसर में कुरान खानी के बाद दोपहर 3 बजे चादरपोशी की रस्म अदा की गई। इस दौरान बिहार के अलावा पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल और झारखंड से भी हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और मत्था टेककर मन्नतें मांगीं। मजार परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से बेहद आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...