बागेश्वर, अप्रैल 30 -- कांडा, संवाददाता। राजकीय महाविद्यालय कांडा में गुरुवार को देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत गुरुवार को एक दिवसीय उद्यमिता अभिविन्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. जयचंद्र गौतम ने किया। उच्च शिक्षा विभाग, उत्तराखंड सरकार और भारतीय उद्यमिता संस्थान अहमदाबाद से आए जनपद समन्वयक महेंद्र सिंह रौतेला मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से कहा कि यदि युवा स्थानीय आवश्यकताओं को पहचानकर अपनी क्षमता, उद्यम कौशल और नेतृत्व क्षमता का सही उपयोग करें, तो वे सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग के माध्यम से संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत छात्रों को पहले एक दिवसीय अभिविन्यास कार्यक्रम, इसके बाद तीन दिवसीय आवासीय बूट कै...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.