घाटशिला, मई 19 -- घाटशिला। संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर घाटशिला में सोमवार से दो दिवसीय इन-हाउस कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का आयोजन शुरू हुआ। विद्यालय सह सचिव एसके देवड़ा ने कहा कि मौन ही सर्वश्रेष्ठ शक्ति है। मनुष्य आत्म चिंतन और शांत रह कर ही शक्तिशाली बन सकता है। कार्यक्रम की मुख्य संसाधक प्रो. शिल्पी कुमारी ने शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित शिक्षा, अनुभवात्मक अधिगम और प्रभावी कक्षा प्रबंधन से संबंधित जानकारियां प्रदान की। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों, समूह चर्चाओं और प्रस्तुतिकरणों के माध्यम से शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों से अवगत कराया।शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए अनुभव साझा किए और नई शिक्षण रणनीतियों को समझा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय सह सचिव एसके देवड़ा, प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, उप प्राचार...