रामगढ़, अप्रैल 21 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। राधा गोविन्द विवि के प्रांगण में दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन कार आयोजन किया जा रहा है। तैयारी को लेकर मंगलवार को विवि परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन हुआ। जिसकी अध्यक्षता कर रहे विवि के कुलाधिपति बीएन साह ने अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन की रूपरेखा, उद्देश्य और कार्यक्रम सारणी की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कहा कि 22 व 23 अप्रैल को हो रहे इस सम्मेलन का उद्देश्य भारतीय ज्ञान परम्परा, शिक्षा मूल्यों और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत नई शिक्षण पद्धतियों पर विचार-विमर्श करना है। उन्होंने बताया अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 6 वक्ता प्रमुख रूप से सेंट लुइट यूनिवर्सिटी कैब्रोन के कुलपति प्रो (डॉ) कृष्णा, रशिया के फ़ोमिन सर्जे, केन्या के बेनसन एमओ आगया, यूएसए के डॉ अन्नपूर्णा देवी...