रांची, मार्च 28 -- रांची। भारतीय खेल प्राधिकरण और वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर दो दिवसीय अस्मिता महिला वॉलीबॉल लीग का शुभारंभ रविवार को मोरहाबादी स्थित ऑक्सीजन पार्क मैदान में होगा। झारखंड वॉलीबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन विधायक सीपी सिंह करेंगे। इस लीग में विभिन्न जिलों की टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। उद्देश्य राज्य में महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और महिला वॉलीबॉल को बढ़ावा देना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...