उन्नाव, जनवरी 5 -- उन्नाव। जिला न्यायालय में सोमवार दोपहर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्ण पाल सिंह चौहान व राम शंकर त्रिपाठी के निधन पर संयुक्त शोकसभा आयोजित की गई। शोकसभा की कार्यवाही जनपद न्यायाधीश जिजा जज अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। दोपहर लगभग 3.30 बजे शुरू हुई बैठक में बड़ी संख्या में न्यायिक अधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने दोनों दिवंगत अधिवक्ताओं के योगदान को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया और उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इसदौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश कुमार मिश्र, महामंत्री अनुज कुमार वाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष राम सुमेर सिंह, संतोष मिश्रा, जगदीश प्रसाद यादव समेत अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...