हल्द्वानी, मार्च 27 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वीकेंड को देखते हुए पुलिस ने हल्द्वानी में रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। शनिवार और रविवार दो दिन 15-15 घंटे तक शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की शहर में आवाजाही ठप रहेगी। रात दस बजे बाद रूट साफ होने पर भारी वाहनों को निकाला जाएगा। मैदान से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले भारी वाहनों को गौलापार क्षेत्र में पुराना आरटीओ फिटनेस सेंटर डिवाइडर से पीछे और खेड़ा चौकी से पीछे रोका जाएगा। बरेली रोड से आकर पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाले पर्यटक वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गौलपार होते हुए नरीमन तिराहे से जाएंगे। रुद्रपुर की ओर से पहाड़ों को जाने वाले पर्यटक वाहन पंतनगर तिराहा (दिनेशपुर मोड) से एनएच 109 (नया हाईवे) होते हुए पंतनगर, लालकुआं से तीनपानी फ्...