हाथरस, मार्च 12 -- हाथरस। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को जनपद में शांतिपूर्ण, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीवनाथ सिन्हा के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए समस्त आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुये बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 एवं 15 मार्च 2026 को सिविल पुलिस बलों की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जानी प्रस्तावित है। लिखित परीक्षा का उद्देश्य सिविल पुलिस के पदों पर भर्ती करना है। यह प्रत्येक निर्धारित तिथि पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिलाधि...