कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर देहात। दो दिन से लापता होमगार्ड का शव रविवार को अकबरपुर के रजबहे में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बरौर थाना क्षेत्र के अरहरियामऊ गांव का रहने वाला 22 वर्षीय मयंक पाल भोगनीपुर कोतवाली में होमगार्ड था। गत 2 जनवरी को वह रूरा थाना क्षेत्र के करिगांव में रहने वाली अपनी बुआ मीना पाल पत्नी राम प्रकाश के पुत्र अजय पाल की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए सहजादपुर के पास स्थित एक होटल में आया था। इसके बाद से वह लापता चल रहा था। तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अकबरपुर कोतवाली में शनिवार को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। रविवार सुबह उसका शव जगजीवनपुर बंबे में पड़ा मिला। लोगों की सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.