बुलंदशहर, मार्च 10 -- पहासू में श्मशान स्थल से गायब हुए साधु की गुत्थी सुलझाने में 24 घण्टे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। अभी तक मामले में पुलिस को कोई तहरीर भी नहीं मिली है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी सहित आला पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को ही घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए थे। घटनास्थल की जांच कर एसएसपी ने साधु को किसी जानवर द्वारा क्षति पहुंचाने की आशंका जताई थी। साधु के तलाशने में पुलिस ने आधी रात तक सर्च अभियान चलाया था। सुबह को भी पुलिस ने श्मशान स्थल के पास काफी देर तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन पुलिस को साधु को ढूंढ निकालने में कोई सफलता नहीं मिली। अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के गांव जाड़ोल निवासी बिन्नामी (50 वर्ष) पिछले 10-12 साल से पहासू के काली नदी स्थित श्मशान स्थल में बनी कोठरी में रहता ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.