रांची, जनवरी 22 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत केवला मोड़ गुडू स्थित गांव के खेत में बने कुएं से गुरुवार की सुबह पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया। शव की पहचान गुडू निवासी 19 वर्षीय अमित उरांव, पिता बिरसा उरांव के रूप में की गई है। बताया गया कि अमित बीते दो दिनों से लापता था, जिसे लेकर परिजन लगातार उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया था। गुरुवार की सुबह खेत की ओर गए ग्रामीणों ने कुएं में शव देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना रातू थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। बाहर निकालने पर उसकी पहचान परिजनों द्वारा की गई। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक युवक नशे का आदी थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.