देवरिया, अगस्त 14 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया जिले के भाटपाररानी थाना क्षेत्र के टीकमपार गांव में शुक्रवार सुबह ताल में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खड़ेसर निवासी मृत्युंजय खरवार (28) पुत्र स्व. दर्शन खरवार के रूप में हुई। वह दो दिन से लापता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार, मृत्युंजय बुधवार को मजदूरी करने के लिए टीकमपार गया था। देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। शुक्रवार सुबह टीकमपार-बरनही देवी मार्ग स्थित ताल में शव मिलने की सूचना क्षेत्र में फैल गई। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान मृत्युंजय के रूप में की।शव देखते ही पत्नी गुड़िया देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृत्युंजय मजदू...