छपरा, मई 3 -- Bihar News Today: बिहार के छपरा जिले के सिविल कोर्ट में कार्यरत एक असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का शव संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया गया है। मृतक प्रॉसिक्यूटर की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है। पवन कुमार पिछले कुछ दिनों से लापता बताए जा रहे थे, जिसके बाद उनका शव शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र में स्थित एक कुएं से बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके और सिविल कोर्ट परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकाल लिया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।भगवान बाजार थाना क्षेत्र के कुएं में मिली लाश घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पवन कुमार के लापता होने की शिकायत उनकी पत्नी ने पहले ही दर्ज कराई थी। शिकायत दर्ज होने के बाद से पुलिस और परिजन उनकी तलाश में...