दो दिन से लापता थे पति-पत्नी, घर के ही संदूक में मिली दोनों की लाश; उदयपुर में खौफनाक कांड
उदयरपुर, अगस्त 14 -- उदयपुर जिले में दो दिन से लापता बुजुर्ग पति-पत्नी के शव उनके घर में एक बक्से के अंदर से बरामद हुए हैं। दोनों की पहचान सायरा थाने के पुनावली गांव के रहने वाले 65 साल के लहरीलाल पालीवाल और उनकी पत्नी 62 साल की राधा देवी के तौर पर हुई है। दोनों बुधवार सुबह से लापता थे। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब परिवार के सदस्यों को तेज बदबू आई। उन्होंने संदूक खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। संदूक के अंदर ही दोनों शव रखे हुए थे। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को परिवार के सदस्यों को घर से बदबू आई, जिसके बाद उन्होंने तलाशी ली और एक बक्सा खोला जिससे बदबू आ रही थी। पुलिस को शक है कि दोनों हत्या मंगलवार देर रात की गई होगी और बाद में उनके शव बक्से में रख दिए गए होंगे। बुजुर्ग पति-पत्नी के अलावा घर में और कोई नहीं रता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.