हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। लोनार थाना क्षेत्र के बाजपुर नकटौरा गांव निवासी एक ट्रक चालक का शव घर से करीब 400 मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में मिला। वह पिछले दो दिनों से घर से लापता था। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नकटौरा निवासी आशीष (28) अपने भाइयों में इकलौता था। उसकी तीन बहनें हैं। इनमें एक की शादी हो चुकी है। आशीष ट्रक चलाने का काम करता था। होली के त्योहार के चलते करीब दो महीने पहले घर आया हुआ था। परिजनों के मुताबिक वह नशे का आदी भी था। गांव के प्रधान ने बताया कि आशीष दो दिनों से घर नहीं आया था। इस पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव घर से करीब 400 मीटर दूर गेहूं के खेत में पड़ा मिला। शव पर किसी प्रकार की चोट के निशान नहीं पाए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.