गाजीपुर, फरवरी 17 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के राजापुर उर्फ रामचरनपुर गांव निवासी लापता 11 वर्षीय बालक मंगलवार को गुजरात के सूरत स्थित सिलवासा में सकुशल मिल गया। पुलिस के मुताबिक वह अपने मामा के घर गया था। थाना क्षेत्र के राजापुर के आगापुर गांव निवासी 11 वर्षीय लकी कन्नौजिया पुत्र चंदन कन्नौजिया रविवार को मां नेहा देवी से कहकर साइकिल से निकला कि अभी आ रहा है लेकिन घंटों बाद भी वो नहीं आया। काफी जगह तलाश की लेकिन वो नहीं मिला। जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई। सोमवार को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो वो भीमापार के गांधी चौराहा स्थित सीसीटीवी फुटेज में साइकिल से अकेले सैदपुर की तरफ जाता दिखा। जिसके बाद तलाश तेज हुई, इस बीच सूचना मिली कि औड़िहार में लावारिस साइकिल मिली है। परिजन वहां पहुंचे तो औड़िहार जंक्शन के बाहर एक पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.