चंदौली, मार्च 22 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। अलीनगर थाना क्षेत्र के मानसनगर कालोनी के समीप मानसरोवर पोखरे में रविवार की दोपहर एक किशोर का उतराया शव मिलने पर हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होने पर पोखरा पर सैकड़ों की भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस पोखरे से शव निकलवाया। इसके बाद शव शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार दो दिनों से किशोर लापता था। पुलिस शव पीएम के लिए भेजकर अगली कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के अनुसार पीएम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। वही घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा बनी रही।मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कासब महाल के रहने वाले स्व. जिलानी शाह बक्शा और आलमीरा मैनाताली में बनाने का काम करते थे। इनके निधन के बाद इस काम को इनका बड़ा लड़का शाहिद एवं छोटा बेटा जाहि...