इटावा औरैया, मई 21 -- भरथना। क्षेत्र के ग्राम पाली कलां में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से गांव में 11 हजार हाईटेंशन लाइन का तार पिछले दो दिनों से टूटा पड़ा है, लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी अब तक इसे हटाने या दुरुस्त कराने नहीं पहुंचे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि फिलहाल तार को केवल खंभे से बांधकर छोड़ दिया गया है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। गांव के रहने वाले गौरव, ऋषि, प्रहलाद यादव, ब्रजेन्द्र और मोहित समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने के बाद से गांव के लोग भय के माहौल में हैं। बच्चों और पशुओं के लिए सबसे ज्यादा खतरा बना हुआ है, लेकिन शिकायतों के बावजूद बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। यह भी पढ़ें- जर्जर तार व पोल के चलते बिजली लाइन में फॉल्ट ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते तार को सही नहीं कराया गया...