गोरखपुर, सितम्बर 5 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय नए कुलपति की नियुक्ति का इंतजार कर रहा है। प्रो. पूनम टंडन का तीन वर्षीय कार्यकाल 3 सितंबर को समाप्त हो गया, लेकिन राजभवन की ओर से अब तक नए कुलपति की घोषणा या अंतरिम प्रभार को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में विश्वविद्यालय फिलहाल नियमित कुलपति के बिना संचालित हो रहा है। जन्माष्टमी के अवकाश के कारण शुक्रवार को परिसर बंद रहा, फिर भी विश्वविद्यालय में पूरे दिन नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं होती रहीं। शिक्षक और कर्मचारी लगातार राजभवन से संभावित आदेश की जानकारी लेते रहे। अब शनिवार को विश्वविद्यालय खुलने के साथ ही सबसे बड़ा सवाल यही होगा कि प्रशासनिक और वित्तीय निर्णयों की जिम्मेदारी किसके हाथ में होगी。

कुलपति का प्रभार सूत्रों के अनुस...