शामली, जुलाई 13 -- पिछले दो दिनों से जिले में उमस भरी गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के बाद मिली राहत अब खत्म हो गई है और तेज धूप के साथ बढ़ी नमी के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोग बेहाल रहे, जबकि रात में भी उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिल सकी। कूलर और पंखे भी गर्म हवा फेंकते नजर आए, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। गत चार दिनों तक हुई लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया था और तापमान में गिरावट आने से लोगों ने राहत की सांस ली थी। हालांकि, बारिश थमने के बाद वातावरण में नमी बढ़ने से पिछले दो दिनों से उमस का असर लगातार बना हुआ है। रविवार को सुबह से ही तेज धूप निकल आई और दोपहर होते-होते गर्मी के साथ उमस ने लोगों को परेशान कर दिया। बाजारों और सड़कों पर निकलने वाले लोग पसीने से तरबत...