प्रयागराज, मई 19 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। जनगणना 2027 के लिए स्वगणना का काम चल रहा है। 15 दिनों तक चलने वाली स्वगणना अब अंतिम चरण में है। गुरुवार तक आम नागरिकों को स्वगणना करना है। इसके बाद 22 मई से 20 जून प्रगणक घर-घर आएंगे और मकान गणना का काम करेंगे।डीएम मनीष कुमार वर्मा का कहना है कि जिले में स्वगणना काफी कम है। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया है कि इसे बढ़वाएं। डीएम ने बताया कि स्वगणना का सबसे बड़ा फायदा होगा कि आप जवाब खुद दे सकेंगे। ऐसे में किसी प्रकार की गलती होने की आशंका न के बराबर होगी। जैसे नाम, मकान का पता, मोहल्ले का नाम, पूछे जाने वाले प्रश्नों के उत्तर। यह भी पढ़ें- सवालों की बौछार से बचने को तीन दिन के भीतर खुद करें ऑनलाइन स्वगणना प्रगणक जिनके पास बहुत ज्यादा काम होगा और 180 से 200 मकानों में जाना होगा, वो अगर आपकी ...