औरैया, जून 15 -- औरैया, संवाददाता। दो दिन हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन यह राहत अधिक दिनों तक टिकने वाली नहीं साबित हुई। सोमवार को फिर सूरज ने अपने तेवर दिखाए। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान फिर तेजी से बढ़ेगा और 20-21 जून तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में जिलेवासियों को एक बार फिर लू और उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

तापमान में वृद्धि सोमवार को सुबह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाए, मौसम ऐप के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज होने का अनुमान है। दिन में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना भी बनी रही। शहर के सुभाष चौक, तिलक नगर, आवास विकास और कानपुर रोड क्षेत्र में लो...