बरेली, सितम्बर 10 -- बारिश के बाद तेज धूप से मौसम में गर्मी-उमस का असर बढ़ गया है। दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दो दिन बाद फिर बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश का अनुमान है। बुधवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.4 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। बुधवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर तक तेज धूप के चलते गर्मी-उमस का प्रभाव बढ़ गया। बारिश की वजह से मौसम में आई नमी गायब हो गई। दोपहर तक तेज धूप रही। हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल भी छाए। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बारिश थमने से बढ़ी उमस, तीन दिन बेहद सताएगी गर्मी मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि दो दिन तक धूप रहेगी और मौसम साफ रहेगा। उसके बाद फिर हल्की बारिश का अनुमान ...