नई दिल्ली, जून 24 -- अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ को शुरुआती दो दिन में अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। शुरू के दो दिन में कंपनी के आईपीओ पर 44 गुना से ज्यादा दांव लग गया है। अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ पर दांव लगाने का मौका अभी बचा हुआ है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 25 जून तक खुला है। कंपनी के शेयरों को ग्रे मार्केट में भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अद्वित ज्वेल्स के शेयर ग्रे मार्केट में 51 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। कंपनी के आईपीओ का टोटल साइज 165 करोड़ रुपये तक का है। IPO में 138 रुपये है शेयर का दाम, 51 रुपये चल रहा GMPअद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में शेयर का दाम 138 रुपये है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 51 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अद्वित ज्वेल्स के श...