नई दिल्ली, फरवरी 2 -- डिफेंस कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड के शेयर सोमवार को कारोबार के दौरान 9 महीने से ज्यादा के निचले स्तर पर पहुंच गए। भारत डायनामिक्स के शेयर सोमवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट टूटकर 1260 रुपये पर जा पहुंचे। दो दिन में कंपनी के शेयरों में 18 पर्सेंट की गिरावट आई। हालांकि, कारोबार के आखिर में कंपनी के शेयर थोड़ी रिकवरी के साथ 1325.75 रुपये पर बंद हुए। 52 हफ्ते के हाई लेवल से भारत डायनामिक्स के शेयर 35 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। भारत डायनामिक्स लिमिटेड, आकाश वीपन सिस्टम बनाती है। आकाश, शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल सिस्टम है। 50% घटा है डिफेंस कंपनी का मुनाफाएयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत डायनामिक्स लिमिटेड का मुनाफा चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 50 पर्सेंट घटा है। मिनीरत्न कंपनी...