इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के लिये ताखा तहसील क्षेत्र के गांव पुरैला व कुदरैल में जमीनों का अधिग्रहण किया जा रहा है। एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि दो दिनों में 13 किसानों की जमीनों के बैनामे लिये गये हैं, अन्य की कार्रवाई चल रही है। किसानों की सहमति से ही बैनामे किये जा रहे हैं। अफवाह फैलाने वालों और किसानों को गुमराह करने वालों के खिलाफ खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और अफवाह फैलाने के क्रम में कठोर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...